Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई के 50 किसानों को मिला मुफ्त गेहूं बीज, जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड स्थित आत्मा भवन में गुरुवार को सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों के बीच मुफ्त गेहूं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रुगुडीह पंचायत के धुनाडीह गांव के कुल 50 किसानों को इस योजना के तहत गेहूं बीज वितरित किए गए।

Advertisement
Advertisement

बीज वितरण का कार्य जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, प्रमुख गुड्डी देवी, और उप प्रमुख सुखदेव सरदार ने संयुक्त रूप से किया।

Dayal Builder
Srinath

🌾 “किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा और विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने कहा—
“किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वे अपनी कड़ी मेहनत से अन्न उत्पन्न करते हैं, जिससे समाज का पेट भरता है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए हमेशा चिंतित रहती है और उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं लागू कर रही है।”

Advertisement

प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण से किसानों की पैदावार में वृद्धि होगी और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी। इस पहल से सुदूर क्षेत्रों के किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने सरकार व विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

जींगी हेंब्रम, मानसिंह मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, गुड्डी देवी, सुखदेव सरदार, राजेश कुमार (BTM), सुखलाल मुंडा, धर्मेंद्र सांडिल, मंगल सिंह मुंडा सहित कई किसान उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp