Advertisement

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन: कुचाई के 60 किसानों को मिला उड़द बीज, दलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर

By Goutam

Published on:

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत मंगलवार को कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती गोमियाडीह पंचायत में किसानों के बीच उड़द बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के 60 किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज वितरित किए गए। इसका उद्देश्य दलहन उत्पादन को बढ़ावा देना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में मुखिया मंगल सिंह मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिबनूस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार तथा एफआईएसी अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच बीज का वितरण किया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकों और विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

Dayal Builder
Srinath

प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिबनूस हेंब्रम ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं आधुनिक कृषि संसाधन उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि उड़द एक महत्वपूर्ण दलहनी फसल है, जिसकी खेती से किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता में भी सुधार होता है। उन्होंने किसानों से विभाग द्वारा दिए गए तकनीकी सुझावों का पालन करते हुए उपलब्ध कराए गए बीज का सही उपयोग करने की अपील की।

Advertisement

मुखिया मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि गोमियाडीह पंचायत का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्र है, जहां लोगों की आजीविका मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है। ऐसे में सरकार की यह योजना किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और कृषि विभाग के संपर्क में रहकर योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी।

बीटीएम राजेश कुमार ने किसानों को उड़द की उन्नत खेती, बीज उपचार, खेत की तैयारी, समय पर बुवाई और फसल संरक्षण की वैज्ञानिक विधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए सरकार और कृषि विभाग का आभार जताया। किसानों ने उम्मीद व्यक्त की कि इस पहल से क्षेत्र में दलहन उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किसान मित्र मनोज सोय सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp