Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई बीइईओ संजय कुमार जोशी ने संभाला खरसावां का अतिरिक्त प्रभार, बीआरसी कर्मियों ने किया स्वागत-अभिनंदन

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइईओ) संजय कुमार जोशी ने खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर खरसावां बीआरसी के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बीइईओ संजय कुमार जोशी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे खरसावां प्रखंड क्षेत्र में सभी के साथ मिलकर बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही कोई भी बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर बल देते हुए कहा कि शिक्षकों को विद्यालय समय में अपने स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि बच्चों के पठन-पाठन में कोई बाधा न आए।

Advertisement

इस दौरान बीपीओ पंकज महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, सीआरपी सुभाष प्रधान, गोपाल सतपति, बैधनाथ मालाकार, विशेश्वर महतो, देवाशीष महतो, महावीर प्रधान, और लाल सिंह मुंडा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp