होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विधायक दशरथ गागराई ने किया कुचाई बिरसा स्टेडियम फुटबॉल मैदान सुदृढ़ीकरण कार्य का भव्य उद्घाटन

By Goutam

Updated on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर) : खरसावां प्रखंड के कुचाई क्षेत्र के खेलप्रेमियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। विधायक निधि से तैयार हुए कुचाई के बिरसा स्टेडियम फुटबॉल मैदान सुदृढ़ीकरण कार्य का भव्य उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि — “कुचाई का बिरसा स्टेडियम सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि यहां की युवा पीढ़ी के सपनों और संघर्षों का प्रतीक है। इसी मैदान से यहां के खिलाड़ियों ने राज्य व देश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अब जब इस मैदान का सुदृढ़ीकरण हो गया है तो खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आने वाले समय में यही ग्राउंड कुचाई और खरसावां की नई पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की नींव बनेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि फुटबॉल ग्राउंड का बेहतर स्वरूप केवल खेल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए मॉर्निंग वॉक, योगा और व्यायाम का प्रमुख केंद्र बनेगा। “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है और यह मैदान अब आने वाले दशकों तक हमारे युवाओं को खेल, अनुशासन और स्वास्थ्य की नई दिशा देगा।”

विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी लगातार योजनाएं लाई जाएंगी।

इस अवसर पर समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सामाड, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भारत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुन्ना सोय, घनश्याम सोय, धनु मुखी, राहुल सोय, गोवरा मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Comment