Advertisement

नगर निकाय चुनाव 2026: कुचाई प्रखंड सभागार में मतदान कर्मियों का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मतदान कार्य से जुड़े प्रखंड कर्मियों एवं पदाधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement
Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व मास्टर ट्रेनर दैत्यतारी लेंका, सुधाकर ठाकुर एवं प्रदीप प्रमाणिक ने किया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से समझाई गईं, ताकि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Dayal Builder
Srinath

मतदान केंद्र से लेकर मतगणना तक की जानकारी

मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान केंद्र एवं मतदान केंद्र के आसपास की विधि-व्यवस्था, आवश्यक कानूनी उपबंध, मतदान केंद्र पर प्रदर्शित की जाने वाली अनिवार्य सूचनाएं तथा मतदान दल के गठन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। पीओ, पी-1, पी-2, पी-3 और पी-4 के कार्य एवं दायित्वों को स्पष्ट रूप से समझाया गया।

Advertisement

मतदाता पहचान और मतपत्र की दी गई पूरी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान मतदाताओं की पहचान से जुड़े वैध दस्तावेजों, मतपत्र की पूरी जानकारी, उसका नमूना प्रदर्शन, तथा मतपत्र को सही तरीके से मोड़ने की प्रक्रिया से भी मतदान कर्मियों को अवगत कराया गया।

सामग्री मिलान और चेकलिस्ट पर विशेष जोर

मतदान कर्मियों को आवंटित स्थल पर पहुंचकर स्थान ग्रहण करने, मतदान सामग्री प्राप्त करने और चेकलिस्ट के अनुसार सामग्री का मिलान कैसे किया जाए, इसकी भी व्यावहारिक जानकारी दी गई।

इसके साथ ही मतदान से संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति, तथा बीएलओ द्वारा हेल्प डेस्क की भूमिका पर भी जानकारी साझा की गई।

मतपेटी संचालन का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को मतपेटी खोलने और बंद करने की प्रक्रिया सहित मतदान संपन्न कराने से जुड़े तकनीकी पहलुओं को भी विस्तार से समझाया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 200 मतदान कर्मी एवं पदाधिकारी शामिल हुए। मास्टर ट्रेनरों ने सभी कर्मियों से चुनावी दायित्वों को पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की।

ताजा खबरें

WhatsApp