Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई में ग्राम मुंडा चतुर्भुज सिंह मुंडा के श्राद्ध कर्म में शामिल हुईं बासंती गागराई, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

 

चतुर्भुज सिंह मुंडा श्राद्ध कर्म
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड क्षेत्र के बारुहातु गांव निवासी एवं वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा के ग्राम मुंडा स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुईं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Dayal Builder
Srinath

समाज और परंपरागत व्यवस्था में अहम योगदान

Advertisement

बासंती गागराई ने कहा कि स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा समाज के सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में गांव, समाज और परंपरागत व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुंडा समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करते रहे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी और मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है।

समाज सेवा और नेतृत्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

बासंती गागराई ने कहा कि स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा का जीवन समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और जनहित के कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को एकजुट रखने और सामाजिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुंडा के विचार और उनके सामाजिक कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

श्राद्ध कर्म में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण हुए शामिल

श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र कुमार मुंडा, मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, चंद्र मोहन मुंडा, मोतीलाल मुंडा, राहुल सोय, सुनील सोय, दिशूम गागराई समेत अन्य ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp