Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई में कांग्रेस की बैठक आयोजित, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राज बागची का किया गया भव्य स्वागत

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट – उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के आम बगान में प्रखंड कांग्रेस कमिटी कुचाई के अध्यक्ष पागु मुंडा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नव नियुक्त सरायकेला-खरसावां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बागची का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Advertisement
Advertisement

बैठक का संचालन सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा ने किया। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष से हमें न केवल आशा है बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वे कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक सशक्त बनाएंगे।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्षों पर संगठन के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि “कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन पूर्व के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर रहे।”

Advertisement

बैठक में कई नेताओं ने अपने विचार रखे, जिनमें प्रखंड अध्यक्ष पागु मुंडा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णा सोय, और राशिक लाल सोय प्रमुख रहे। बैठक में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को शीघ्र पूरा करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर रशिक लाल सोय, बागुन मुंडा, कुशल समड, दुबराज महतो, राजीव कुमार महतो, मासी मुंडा, मार्कस भेंगरा, सुखराम नाग, धनेयल मुंडा, दिलीप सिंह मुंडा, मार्टिन मुंडू, प्रभु दयाल हंस, कृष्णा लोवादा, चम्पाय सिंह मुंडा, दांसर बोदरा, कुजरी हेंब्रम, माधव महतो, सोनू मुंडा, कोसाल्या देवी, रासमुनी मुंडा, सिमित्रा मुंडा, सुकरू कुमारी, पार्वती महाली, सुनीता मुंडा, मांगता हेंब्रम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp