होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती 

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई के कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और देश की आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले देखे। गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं।

उन्होंने कहा— “गरीबी मुक्त भारत इंदिरा गांधी का सपना था, जो आज भी अधूरा है। समाज के सभी लोगों को गरीबी मिटाने और सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उनके सपनों को साकार करना आज हर भारतीय की जिम्मेदारी है।”

मान सिंह मुंडा ने यह भी बताया कि गरीब परिवारों के बच्चों के सपने पूरे करने के लिए कांग्रेस ने देशभर में विद्यालय और महाविद्यालय खोले, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और आगे बढ़ सकें। जयंती कार्यक्रम में इंदिरा गांधी की उपलब्धियों, भारत के विकास में उनके योगदान और उनके नेतृत्व की ऐतिहासिक निर्णय क्षमता पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष पागु मुंडा, राशिक लाल सोय, सुमित महतो, माधव महतो, श्याम लाल सोय,
कानूराम सोय, बनवारी लाल सोय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। जयंती समारोह सरलता, सम्मान और कृतज्ञता के भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

 

Leave a Comment