Advertisement

कुचाई में कांग्रेसियों ने पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को याद किया

By Goutam

Published on:

Advertisement
Advertisement

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल हमारे दिलों में बसते हैं और उनके विचार कांग्रेस की विचारधारा का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू सरदार पटेल को “भारत की एकता का संस्थापक” कहा करते थे, और आज उनकी 150वीं जयंती देशभर में उल्लासपूर्वक मनाई जा रही है।

Advertisement

वहीं, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और उनके नेतृत्व में कराची अधिवेशन में पारित मौलिक अधिकारों का प्रस्ताव आज भारतीय संविधान की आत्मा के रूप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत की एकता और अखंडता को सशक्त किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को प्रगतिशील भारत की दिशा में अग्रसर किया और उनकी शहादत देश की एकता के लिए अमर उदाहरण है।

इस मौके पर प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, मानसिंह मुंडा, फागु मुंडा, सुमित महतो, मंगल सिंह सामड, बरजु लोहार, राजीव महतो, बासिंह सरदार, विकास बांकिरा, ज्ञान सरदार, दुखन मुंडा, माधव महतो सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp