Advertisement

कुचाई में मानकी-मुंडा भवन का गृह प्रवेश: विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल, बोले—परंपरा मजबूत होगी, विकास को मिलेगा बल

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड एवं अंचल परिसर के समीप नवनिर्मित मानकी-मुंडा भवन का शुक्रवार को विधिवत गृह प्रवेश किया गया। इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दिऊरी द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना के साथ की गई।

Advertisement
Advertisement

Srinath

गृह प्रवेश समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि यह भवन क्षेत्र की पारंपरिक प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मानकी-मुंडा व्यवस्था झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का मूल आधार है और इसे मजबूत करना आवश्यक है।

Advertisement

विधायक ने बताया कि यह भवन मानकी-मुंडा के लिए एक प्रशासनिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां पारंपरिक बैठकें आयोजित होंगी और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भवन में आवश्यक संसाधनों जैसे कुर्सी, टेबल आदि की व्यवस्था के लिए भी सहयोग किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, बीडीओ सोमनाथ बांकिरा, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया राम सोय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुचाई प्रखंड के 99 मौजा के मानकी-मुंडा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।

ताजा खबरें

WhatsApp