Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

खरसावां : कुचाई सांसद प्रतिनिधि ने गोदाम निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का लगाया आरोप, श्रमिकों को दी जा रही है कम मजदूरी, कार्य स्थल पर योजना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड नहीं…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

खरसावां : कुचाई के तोडांगडीह में साहकारिता विभाग की से बन रहे गोदाम का सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने निरीक्षण किया. सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, प्रखंड पर्यवेक्षक कैलाश महतो समेत अन्य नेताओं ने निर्माण कार्य का जायजा लिया. निरीक्षण के पश्चात सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने नियमों को ताक पर रख कर कार्य करने का आरोप लगाया. सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने पूरे मामले की जांच की मांग की है.

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत जिला के अधिकारियों के साथ साथ सांसद को भी करेंगे. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमिकों को सरकारी दर से काफी कम मजदूरी दी जा रही है. रेजा को 250 व कुली को 300 रुपये का मजदूरी दिया जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से न्यूनतम मजदूरी दर 443 रुपया तय किया गया. योजना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे की योजना के संबंध में जानकारी मिल सके. इंट की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है.साथ ही योजना लगाने, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने व उचित मजदूरी दर का भुगतान करने पर ही कार्य शुरु करने को कहा है. इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp