Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई के PM SHRI हाई स्कूल अरुवां में पुलिस की जागरूकता क्लास, छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय, अरुवां में पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सुरक्षा, कानून और साइबर अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक बनाना और उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों के प्रति सचेत करना था।

Advertisement
Advertisement

महिला सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट पर विशेष जानकारी

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध कानून और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई सख्त कानून बनाए गए हैं, जिनकी जानकारी सभी को होनी चाहिए।

Advertisement

इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान, डायल-112 सेवा, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 और बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से बचने को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा पर भी दिया गया संदेश

पुलिस अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

थाना प्रभारी ने साझा किया मोबाइल नंबर

थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने विद्यार्थियों के साथ अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बच्चों को सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सामंत कुमार दास भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को कानून की बुनियादी जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

ताजा खबरें

WhatsApp