Advertisement

कुचाई : कुचाई के बारूहातु विद्यालय के छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोपी शिक्षक खिरेंद्र मुर्मू गया जेल….

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar: सरायकेला खरसावां जिला के कुचाई प्रखंड में।गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है।कुचाई प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में उसी स्कूल शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार कुचाई के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारुहातु के एक शिक्षक पर गांव की एक महिला ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ स्कूल के कार्यालय में झाड़ू मारने के बहाने बुला कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. इस पर महिला ने स्कूल के शिक्षक पर मंगलवार को दलभंगा ओपी में मामला दर्ज कराया है.

Advertisement
Advertisement

वहीं, इस पर कार्रवाई करते हुए दलभंगा ओपी पुलिस (कुचाई पुलिस) ने मंगलवार को ही मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक खीरद्र मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को बुधवार को न्यानिक हिरासत में जेल भेज दिया. छात्रा की मां द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत 13 जून को स्कूल के शिक्षक खीरद्र मुर्मू ने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी. इस घटना के बाद से अभिभावक व ग्रामीणों ने शिक्षक खिरेंद्र मुर्मू काफी गुस्सा के साथ निंदनीय घटना बताया. वहीं घटना की जानकारी लेने प्रमुख गुड्डी देवी मुखिया करम सिंह मुंडा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा दशरथ उरांव दलभंगा ओपी पहुंच कर आरोपी के उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp