Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुकडू : अवैध बालू के खेल पर प्रशासन का प्रहार, डांटम जंगल में 5000 सीएफटी बालू जब्त…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

कुकड़ू  : अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख दिखाते हुए कार्रवाई की है, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल अधिकारी, कुकड़ू और तिरुलडीह थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने डांटम जंगल में दबिश देकर करीब 5000 सीएफटी बालू जब्त किया, कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

Advertisement
Advertisement

प्रशासनिक टीम ने तिरुलडीह थाना क्षेत्र के डांटम जंगल में अवैध रूप से जमा किए गए बालू के खिलाफ कार्रवाई की, मौके से भारी मात्रा में बालू जब्त कर लिया गया। कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में जारी अवैध उत्खनन और बालू के गैरकानूनी परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना है.

Dayal Builder
Srinath

प्रशासन की इस कार्रवाई ने बालू के अवैध कारोबारियों को सीधा संदेश दिया है कि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने वालों पर अब सख्ती बरती जाएगी, अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान को जमीन पर तेज किया जा रहा है.

Advertisement

डांटम जंगल में हुई इस कार्रवाई को अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन पर निगरानी बढ़ाने के साथ आगे भी कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है.

ताजा खबरें

WhatsApp