Advertisement

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी घटना टली, आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल ट्रेलर के नीचे आईं…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-तीन में मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई. घटना क्रॉस कंपनी के समीप घटी, जहां एक लोडेड ट्रेलर अनियंत्रित होकर चलने लगा और आसपास खड़ी आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों को कुचल दिया.

Advertisement
Advertisement

गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति बाइक के समीप नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर में चालक मौजूद नहीं था और वाहन खड़ा था। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रेलर का हैंड ब्रेक नहीं लगाया था, जिसके कारण भारी वाहन ढलान पर अपने आप सरकने लगा.

Srinath

स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रेलर को रोका गया और तुरंत कंपनी प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की है.

Advertisement

प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से उठे सवाल

यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। भारी वाहनों के संचालन में लापरवाही भविष्य में गंभीर दुर्घटनाओं को न्योता दे सकती है. स्थानीय नागरिकों व मजदूरों ने अपील की है कि पार्किंग और ब्रेकिंग सिस्टम की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए.

ताजा खबरें

WhatsApp