Advertisement

सरायकेला : राजनगर में शराब दुकान चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सिग्नेचर शराब की पूरी पेटी बरामद…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : राजनगर थाना पुलिस ने सरकारी शराब दुकान में हुई बड़ी चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सरायकेला वार्ड 03 निवासी आवेदक ब्रजेश कुमार सिंह की दुकान से सिग्नेचर 750 एमएल की एक पेटी, सिग्नेचर 375 एमएल की एक पेटी और 1,55,200 रुपये नकद चोरी हुए थे.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार श्रीवास्तव (निवासी डायगुटू, मानगो, पूर्वी सिंहभूम) को पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी गई सिग्नेचर 375 एमएल की पूरी पेटी (24 पीस) बरामद कर ली गई.

Advertisement

थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अनुसंधानकर्ता और सशस्त्र बल की टीम शामिल रही. पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

ताजा खबरें

WhatsApp