Advertisement

कपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला-खरसावां / Balram Panda: जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियार के साथ घूम रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के कब्जे से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, पुलिस आरोपी के फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Advertisement
Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के पुड़ीसिल्ली डोबो के समीप स्कूटी पर सवार दो युवक हथियार के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (चांडिल) शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस टीम ने पुड़ीसिल्ली स्थित महतो होटल के समीप घेराबंदी की, पुलिस वाहन को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी (26 वर्ष), निवासी निर्मलनगर दोमुहानी विलास बस्ती, थाना सोनारी, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है, तलाशी के दौरान उसके बाएं कमर से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई, बरामद हथियार को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है, उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में पूर्व से अनेक मामले दर्ज हैं, पुलिस अब उसके फरार सहयोगी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक हसनैन अंसारी तथा कपाली ओपी के सशस्त्र बल की सक्रिय भूमिका रही.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों, संगठित अपराधियों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा, अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते विफल करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

ताजा खबरें

WhatsApp