होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

मानगो नगर निगम चुनाव: सुधा गुप्ता ने मतदाताओं का जताया आभार, सफल संचालन के लिए पुलिस और प्रशासन को दी शुभकामनाएं

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने सफल चुनाव संचालन के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

“मानगो की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता”

सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की बिजली, पानी, सड़क, नाली और गंदगी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष गर्मी में मानगो की जनता को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को मतगणना के बाद यदि जनता का समर्थन मिलता है तो सबसे पहले गर्मी के दिनों में पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए आभार

उन्होंने कहा, “जिस उत्साह, शांति और लोकतांत्रिक भावना के साथ आप सबने मतदान किया, वह हमारे शहर की परिपक्वता का प्रमाण है।” उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का धन्यवाद किया। उनके अनुसार मानगो की जनता स्वच्छता, सुरक्षा, विकास और सम्मानजनक नगर प्रशासन चाहती है।

परिणाम जो भी हो, स्वीकार्य

सुधा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सकारात्मक और विकास की राजनीति के साथ चुनाव लड़ा है। “लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। परिणाम जो भी हो, हम उसे विनम्रता से स्वीकार करेंगे।”

उनका संकल्प

✔️ स्वच्छ और सुंदर मानगो
✔️ महिलाओं की सुरक्षा
✔️ युवाओं के लिए अवसर
✔️ बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं

उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पद के लिए नहीं, बल्कि मानगो के भविष्य के लिए था। साथ ही सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है।

 

Leave a Comment