होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

मानगो के हर गली-मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य: सुधा गुप्ता की मैराथन पदयात्रा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा विभिन्न इलाकों में जारी है। शुक्रवार को उन्होंने मानगो बाजार, किस्टोनगर, सरोजिनी पथ, बगानशाही, गंगा विहार, सुकना बस्ती, वास्तु विहार, मुंशी मोहल्ला, झारखंड कॉलोनी, रिपिट कॉलोनी और वसुंधरा हिलव्यू सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और स्थानीय नागरिक उनके साथ जुड़े। घर-घर जाकर संवाद के दौरान लोगों ने नालों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

बिना भेदभाव विकास का संकल्प

सुधा गुप्ता ने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो के हर गली-मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकास की लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है और जनता का आशीर्वाद मिला तो पूरे मानगो को बदलने का काम किया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

23 फरवरी को कार्पेट छाप पर वोट की अपील

पदयात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से विशेष बातचीत कर उनकी दैनिक चुनौतियों को जाना। उन्होंने मतदाताओं से 23 फरवरी को अपने-अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान, क्रम संख्या 11 पर मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने सकारात्मक समर्थन का आश्वासन दिया। मानगो नगर निगम चुनाव में अब बुनियादी सुविधाएं और विकास प्रमुख मुद्दे के रूप में उभर रहे हैं।

 

Leave a Comment