Advertisement

हमले में घायल मानगो के युवक ने एसएसपी से लगाईं जान बचाने की गुहार, पहुंचा एसएसपी कार्यालय

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क (रिपोर्ट- मनोज शर्मा): मानगो के एमजीएम थाना अंतर्गत जयपाल कॉलोनी के रहने वाले ओंकार अग्रहरी के ऊपर दस दिन पहले रात को दुकानदारी कर लौटते समय जानलेवा हमला हुआ था। हमलावर जान मारने की नीयत से गिरोह बनाकर ओंकार का रास्ता रोककर भरपुर पिटाई किया उसके पास मौजूद सारे पैसे छीन कर फरार हो गए थे।

Advertisement
Advertisement

गंभीर रूप से घायल ओंकार को लेकर एमजीएम अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया था। इस घटना में  ओंकार का बाएं हाथ पूरी तरह टूट चुका है। उसकी सर्जरी ब्रह्मानंद मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में की गई है। अस्पताल से छूटने के बाद ओंकार को हमलावरों ने जान मारने की धमकी देते हुए कहा कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से हाथ धोने पड़ेंगे । अपराधियों के डर से ओंकार अपने रिश्तेदार के घर में रहकर इलाज करवा रहा हैं ।

Dayal Builder
Srinath

दस दिन बीत जाने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भयभीत ओंकार आज पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जाकर अपनी रक्षा की गुहार लगाते हुए दोबारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए अपराधियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp