Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

विश्व आदिवासी दिवस पर राजनगर में गूंजा सामाजिक एकता और शिक्षा का संदेश, गणेश महाली ने टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित….

By Balram Panda

Updated on:

 

 

राजनगर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजनगर बेसिक स्कूल मैदान में आदिवासी संयुक्त मंच के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Advertisement
Advertisement

अपने संबोधन में गणेश महाली ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की सबसे मजबूत नींव है, आदिवासी समाज के मेधावी विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

Dayal Builder
Srinath

गणेश महाली ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान उसकी सबसे बड़ी ताकत है, इनकी रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को बचाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और आधुनिक अवसरों से जोड़ना भी उतना ही जरूरी है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है, जब समाज शिक्षित, जागरूक और संगठित होगा, तभी अपने अधिकारों की मजबूती से रक्षा कर सकेगा और विकास की मुख्यधारा में निर्णायक भूमिका निभाएगा.

उन्होंने समाज के युवाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी ही आदिवासी समाज के भविष्य की दिशा तय करेगी, इसके लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करना होगा.

कार्यक्रम के अंत में गणेश महाली ने उपस्थित सभी आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि समाज की एकता, अधिकार और सम्मान के लिए वे हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे.

ताजा खबरें

WhatsApp