Advertisement

रोजो संक्रांति पर गितीलता ऐतिहासिक मेला पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, शिव मंदिर में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। रोजो संक्रांति के पावन अवसर पर खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत गितीलता गांव में आयोजित ऐतिहासिक मासंत मेला में खरसावां विधायक दशरथ गागराई अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गितीलता स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा पारंपरिक रंजणी फुडा नृत्य का आनंद लिया।

Advertisement
Advertisement

मेला परिसर पहुंचने पर विधायक दशरथ गागराई का स्थानीय लोगों और मेला समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि गितीलता रोजो मेला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यह मेला कई सदियों से आयोजित होता आ रहा है और क्षेत्र की समृद्ध परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गितीलता गांव उनके मामा घर का गांव है, इसलिए बचपन से ही इस मेले के साथ उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष पूरा परिवार बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने और मेले की सांस्कृतिक विरासत का आनंद उठाने यहां पहुंचता है। गितीलता स्थित बुढाबाबा मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है, जहां हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा लोगों को मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि रोजो संक्रांति मुख्य रूप से ओडिशा और झारखंड, विशेषकर कोल्हान एवं संताल परगना क्षेत्र में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है, जो कृषि, प्रकृति और सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय पर्व महिलाओं के सम्मान, नारीत्व और स्त्री शक्ति को समर्पित है। यह त्योहार महिलाओं को उनके दैनिक कार्यों से विश्राम और सम्मान देने का संदेश देता है तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करता है।

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने गितीलता शिव मंदिर के विकास के लिए मेला समिति को सहयोग प्रदान किया और भविष्य में भी मंदिर तथा गांव के विकास के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, राहुल गागराई, कमलेश प्रधान, दिलीप प्रधान, संजीत प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp