Advertisement

चेन्डेया गांव में विधायक दशरथ गागराई ने किया मिट्टी मुरूम पथ का शिलान्यास, खूंटपानी के चेंडेया से जंबुई तक जाने के लिये पहली बार बनेगी सड़क, आवागमन में होगी सुविधा

By Goutam

Published on:

विधायक दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर) : खूंटपानी प्रखंड के बड़ागुंटिया पंचायत अंतर्गत चेन्डेया गांव से जंबुई तक 2 हजार फिट मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण कार्य का विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कुछ दिन पहले इस गांव पर आकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए थे। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग रखी थी। वहीं ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि इस सड़क निर्माण बहुत जल्द किया जाएगा। इस सड़क को अपने विधायक मद से 2 फिट मिट्टी मुरूम डलवा कर सड़क बनवा रहा हूं।उन्होंने कहा कि झामुमो द्वारा दिया गया आश्वासन हमेशा पूर्ण होती है।

Srinath

उन्होंने कहा कि देश आज़ाद होने के बाद पहली बार आज चेन्डेया गांव से जंबुई तक आवागमन की सुविधा ग्रामीणों को मिलेगी। इससे पहले गांव के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था। आवागमन का सुविधा मिलने पर ग्रामीणों के चेहरों पर कुछ अलग ही मुस्कान झलक रहा था। साथ ही ग्रामीणों ने विधायक दशरथ गागराई का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पड़ेया, ज्योति बोदरा, अमरेश महतो एवं झामुमो कार्यकर्ता सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp