Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात, भेंट की आकर्षक पेंटिंग

By Goutam

Updated on:

विधायक दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने रांची में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात की। करीब 5 महीने 148 दिन के बाद जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन से मिलकर खरसावां विधानसभा की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सत्य की असत्य पर जीत हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव के पूर्व झारखंड की आवाज को दबाने के लिए निर्दोष हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया था। इडी को हेमंत सोरेन के विरुद्ध एक भी साक्ष्य नहीं मिल पाया है। इस दौरान दोनों नेताओं में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान दशरथ गागराई ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पेंटिंग भेंट की।

Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp