Advertisement

खरसावां व‌ बडाबांबो पार्टी कार्यालय में विधायक दशरथ गागराई ने शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर श्रद्धांजलि देकर किया नमन

By Goutam

Published on:

विधायक दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): शहीद निर्मल महतो की 74 वीं जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार को विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां व बडाबांबो स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय पर वीर शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड निर्माण करने का संकल्प लिया। साथ ही केक काटकर शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर विधायक दशरथ गहराई ने कहा कि हम लोगों का प्रयास होगा कि झारखंड अलग राज्य का सपना लेकर आंदोलन करने वाले निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का बलिदान कभी बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर अलग राज्य के लिए संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप उर्फ नायडू, को कालिया जमुदा, अजय सामाड, कृष्ण प्रधान, अरुण जमुदा, सानगी हेंब्रम, सुखराम महतो, भवेश मिश्रा, लालू माझी, पिंटू महतो, मोहम्मद सलाम, रंगबाज बेहरा, दशरथ महतो, यशवंत प्रधान, केदार प्रधान, सीताराम महतो, संजू हाईबुरु, सरिता हांसदा, बनी बोदरा, कुनी बोदरा, जोशना नायक, यमुना तांती आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp