Advertisement

सरायकेला में झामुमो की संगठन को सशक्त बनाने का जिम्मा विधायक दशरथ गागराई ने उठाया, हर संभव कार्यकर्ताओं के साथ रहने का दिलाया भरोसा

By Goutam

Updated on:

सरायकेला

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के नेता डैमेज कंट्रोल करने में जुट गये है। सरायकेला में संगठन को सशक्त बनाने का जिम्मा विधायक दशरथ गगराई ने उठाया है। लगातार कार्यकर्ताओं में जोश भर कर विधान सभा चुनाव में फिर एक बार अपने दल को जीताने की कवायद में जुट गए है।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में रविवार को सरायकेला विस क्षेत्र से करीब सौ की संख्या में जमीन स्तर के कार्यकर्ता खरसावां विधायक दशरथ गागराई के कार्यालय में जुटे। यहां खरसावां विधायक दशरथ गागराई के साथ बंद कमरे में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। झामुमो संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाये रखने पर चर्चा हुई।

Srinath

यहां पहुंचे पार्टी नेताओं ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबु सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आस्था प्रकट करते हुए कहा कि वे झामुमो के साथ है। आगामी विस चुनाव को लेकर भी मिशन मोड़ में कार्य करने पर जोर दिया गया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रुप से पार्टी के वरीय नेता कृष्णा बास्के, राजेश भगत, माधो टुडू, करमु टुडू, बरगा हांसदा, गौतम महतो, पातको टुडू, दुर्गा सिंह सरदार, अशोक महतो, इंद्रो मुर्मू, कृपाल हांसदा, पूर्व मुखिया विरेंद्र केराय, संजय होनहागा, अक्षय मंडल, बुधराम कुरली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp