होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

डायन के शक में सात बच्चों की मां का बेरहमी से कत्ल, गला रेत जंगल में फेंका शव; आरोपी गिरफ्तार, अंधविश्वास की खूनी वारदात से दहला कोल्हान…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

पश्चिमी / Balram Panda : जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडखोरी गांव में अंधविश्वास की भयावह तस्वीर सामने आई है, डायन होने के संदेह में 47 वर्षीय महिला शुरू गोप की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पुडुवा सिंकू उर्फ चौके को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

Provider 1 Provider 2

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात शुरू गोप घर में अपने छोटे बच्चों के साथ मौजूद थीं, जबकि उनके पति देवेंद्र गोप और परिवार के अन्य सदस्य पड़ोसी राज्य ओड़िशा के गेरेया मंजर गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इसी दौरान आरोपी पुडुवा सिंकू घर पहुंचा और हड़िया पिलाने के बहाने महिला को अपने साथ ले गया. कुछ समय बाद बच्चों ने महिला की चीख-पुकार सुनी, लेकिन भय के कारण वे घर के भीतर ही दुबके रहे.

रात करीब 11 बजे परिजन घर लौटे तो शुरू गोप का कहीं पता नहीं चला, परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, सोमवार सुबह महिला का बेटा दातुन तोड़ने जंगल की ओर गया, जहां उसने अपनी मां का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा, घटना की सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया.

Provider 1 Provider 2

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने बच्चों की बीमारी के लिए मृतका को जिम्मेदार मानता था और लंबे समय से उस पर डायन होने का आरोप लगाता रहा था, इसी अंधविश्वास के कारण घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि हत्या के पीछे डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद मृतका के सात बच्चों सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है, पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी बीमारी या समस्या का समाधान कानून और चिकित्सा व्यवस्था के माध्यम से ही संभव है, समाज में ऐसी अमानवीय घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment