Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

चक्रधरपुर : नलिता के कायदा गांव में छऊ कलाकारों को सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित…

By Balram Panda

Published on:

 

 

चक्रधरपुर / Balram Panda: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नलिता पंचायत के ग्राम कायदा जुगीडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. शनिवार को छऊ नृत्य समापन समारोह के अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न शैली में छऊ नृत्य प्रस्तुत किये.

Advertisement
Advertisement

सांसद जोबा माझी ने उपस्थित दर्शक एवं कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा छऊ नृत्य झारखंड के पारंपरिक सभ्यता का प्रतीक है, नृत्य मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी है. छऊ नृत्य सभ्यता-संस्कृति से जुड़ा होने के कारण इसे संरक्षित एवं विकसित बनाये रखना हम सभी का कर्तव्य है. छऊ नृत्य कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कायदा गांव के छात्र-छात्राओं को सांसद के हाथों पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा छऊ नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी सांसद के हाथों सम्मानित किया गया.

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, कांग्रेस नेता सह पूर्व विस प्रत्याशी विजय सिंह सामाड, कमेटी के सदस्य सोमाय सोय, सेवानिवृत शिक्षक विजय सिंह हांसदा, नरेश गागराई, सोमनाथ सामाड, लाल सिंह सामाड, मोहन सामाड, विजय केराई, संतोष मिश्रा समेत काफी संख्या में ग्रामीण दर्शक उपस्थित रहे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp