होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां : अहमदाबाद विमान हादसे पर सांसद कालीचरण मुंडा ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की…

By Balram Panda

Updated on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

खरसावां / Umakant Kar : अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए यात्रियों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. सांसद मुंडा ने कहा, “यह हादसा पूरे देश के लिए एक गहरी क्षति है. यात्रा पर निकले किसी भी व्यक्ति का इस तरह अंत हो जाना अत्यंत हृदयविदारक है. ऐसी घटनाओं की कल्पना भी व्यथित कर देती है.

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि घायल यात्रियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और पीड़ित परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही, उन्होंने विमान हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और देश में विमानन सुरक्षा मानकों की समुचित समीक्षा करने की भी मांग की. सांसद मुंडा ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. उन्होंने इस तरह की घटनाओं को “हृदय को झकझोर देने वाला” बताते हुए इसके दोहराव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

Related Post

Leave a Comment