होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों का लुपिन फार्मास्युटिकल में चयन, गोवा प्लांट में मिलेगी नियुक्ति

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश की अग्रणी दवा निर्माता कंपनी लुपिन फार्मास्युटिकल लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट हासिल किया है। यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के कुल 15 छात्रों का चयन किया गया।

चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के गोवा स्थित अत्याधुनिक प्लांट में 2.2 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति दी गई है। फार्मा क्षेत्र की इस प्रतिष्ठित कंपनी में एक साथ इतने छात्रों का चयन विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं दवा निर्माण के क्षेत्र में छात्रों की बढ़ती भागीदारी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लुपिन जैसी वैश्विक स्तर की कंपनी में चयन विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का परिणाम है।

वहीं कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में गुणवत्ता और सटीकता अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे छात्रों ने चयन प्रक्रिया के दौरान साबित किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं प्लेसमेंट टीम के मार्गदर्शन को दिया।

चयनित छात्रों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है और वे जल्द ही गोवा में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि ये छात्र उद्योग जगत में संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

 

Leave a Comment