होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर चाईबासा में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस, शामिल हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ जटा शंकर पाण्डेय

By Goutam

Published on:

 

कारगिल विजय दिवस

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: कारगिल विजय के 25वे वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर चाईबासा मे भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मशाल रैली निकाली गई। मौके पर पत्रकारों से बात करते प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर जटा शंकर पाण्डेय ने कहा कि कारगिल बिजय के तत्कालीन प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार बधाई की पात्र थी। साथ ही साथ हम उस घटना में शहीद सभी सैनिको को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि उस समय की परिस्थिति अलग थी आज की परिस्थिति अलग है। आज यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं आज के लौह पुरुष भारत के गृहमंत्री अमित शाह के समय में भारत खिलाफ जो ख़ड़यंत्र करेगा उसको मुँह की खानी पड़ेगी और सर्जिकल स्ट्राइक को बर्दास्त करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। आज भी कुछ लोग देशद्रोही का समर्थन कर रहे उनको भारत का इतिहास याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गाँधी ने भिंडरवाला को संरक्षण दिया था, खामियाजा स्वयं उनको ही भोगना पड़ा। श्री लंका के मामले में स्वर्गीय राजीव गाँधी ने जो गलती की उसकी खामियाजा भी उन्ही को भोगना पड़ा। वैसी ही गलती राहुल गाँधी भी इंदिरा गांधी के के हत्यारे के बेटे का समर्थन कर कर रहे है। लेकिन उनको याद रखना चाहिए कि प्रधान मंत्री एवं गृह मंत्री की बात छोड़िये जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्त्ता जीवित है देश बाटने के किसी के भी प्रयास को सफल नहीं होने देगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बदकुँअर गगराई, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजू पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्दन झा, भाजपा के जिला महामंत्री प्रताप कत्रियार, युवा मोर्चा के कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुख़र्जी, भाजपा के बरिष्ठ नेता अनूप सुल्तानिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।

 

Leave a Comment