Advertisement

विधायक दशरथ गागराई के एतिहासिक जीत पर खुंटपानी में झामुमो ने विजय जुलूस निकालकर विधायक का किया माला, गुलदस्ता, टोपी से स्वागत

By Goutam

Published on:

झामुमो

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): विधानसभा चुनाव में खरसावां विधानसभा क्षेत्र से लागातार तीसरी बार विधायक दशरथ गागराई की एतिहासिक जीत पर खुंटपानी प्रखंड क्षेत्र के पांड्राशाली में झामुमो ने विजय जुलूस निकाली और विधायक दशरथ गागराई एवं उनके पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई का गुलदस्ता टोपी माला व पटाखा से भव्य स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

विजय जुलूस पांड्राशाली थाना से आरंभ होकर बजार होते हुए पांड्राशाली चौक पहुंचा। विधायक दशरथ गागराई की लगातार तीसरी बार विधायक चुने जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है।मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की जीत है।

Srinath

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरा इसी तरह से किसी सरकार ने धरातल पर नहीं उतरा था। यही कारण है। कि झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन की सरकार को दोबारा लौटाया है।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष डिंबू तियू, राहुल गोप, दुर्गाचरण पाडिया, राहुल बानरा, बाबलु गोडसोरा, रजनी बानरा, रायमुनी कांडेयांग, जयोति बोदरा, रानी हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp