Advertisement

सरायकेला : एसपी के निर्देश पर ओवरलोड सवारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई, गम्हरिया मोड़ पर चेकिंग में 3 वाहनों में क्षमता से अधिक 78 यात्री मिले, चालकों को कड़ी हिदायत, यात्रियों से नियम पालन की अपील…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में शनिवार को यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में गम्हरिया थाना मोड़ के समीप शाम करीब 6 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सवारी वाहनों की जांच की.

Srinath

जहां जांच के दौरान तीन सवारी वाहन ऐसे पाए गए, जिनमें निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाया जा रहा था. जांच में कुल 78 यात्री क्षमता से अधिक पाए गए. इसे यातायात नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

Advertisement

वहीं, यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर वाहन का संचालन न करें. साथ ही यात्रियों से भी अपील की गई कि सीटिंग क्षमता पूरी होने के बाद ऐसे वाहनों में यात्रा करने से बचें और अन्य वाहन का इंतजार करें, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके.

यातायात थाना की ओर से जिले के आम लोगों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

ताजा खबरें

WhatsApp