होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर 46.08 करोड़ की लागत से पोटका क्षेत्र की 23 सड़कें होगी चकाचक, देखें सूची…

By Goutam

Published on:

 

संजीव सरदार

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: पोटका के विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा से पोटका विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर, पोटका एवं डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के 23 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण/सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति दिया गया है, जिसकी निविद प्रकिया पुरा होते ही काम धरातल पर शुरू हो जायेगा. इस सभी योजनाओं की कुल लंबाई-64.465 किमी है, जबकि स्वीकृत राशि- 46.08 करोड़ रुपया है. इसकी जानकारी पोटका के विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिलने के पश्चात पत्रकारों को दिया. इस दौरान विधायक श्री सरदार ने मंत्री श्री डॉ अंसारी को मंत्री बनने पर गुलदस्ता देकर बधाई दिया.

इन योजनाओं को मिली स्वीकृति:-

  1. डुमरिया प्रखंड के निरूडीह से पलासबनी तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 1.70 किमी, स्वीकृति राशि-77.06 लाख रुपया)
  2. आरईओ रोड से कोलेबिरा तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 1.35 किमी, स्वीकृति राशि-1.26 करोड़ रुपया),
  3. बेसार पहाड़ी से चटानीपानी तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 7.00 किमी, स्वीकृति राशि-4.80 करोड़ रुपया),
  4. आरईओ रोड से चिंगरा तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 1.85 किमी, स्वीकृति राशि-1.39 करोड़ रुपया),
  5. एल-063 आरईओ रोड से जामबनी तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 1.82 किमी, स्वीकृति राशि-94.72 लाख रुपया)
  6. पोटका प्रखंड के बिरघा से कानिकोला तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 4.3 किमी, स्वीकृति राशि-2.49 करोड़ रुपया)
  7. नागा से केण्डमुडी तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 1.93 किमी, स्वीकृति राशि-95.27 लाख रुपया),
  8. हल्दीपोखर तिरिंग मुख्य पथ से नागा तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 2.60 किमी, स्वीकृति राशि-1.28 करोड़ रुपया),
  9. मुदासाई से तेतुललडीह तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 0.95 किमी, स्वीकृति राशि-50.22 लाख रुपया),
  10. एल-105 से सुफलडीह तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई-6.82 किमी, स्वीकृति राशि-3.87 करोड़ रुपया),
  11. हाता जादूगोड़ा मुख्य पथ से मोघासाई तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 1.32 किमी, स्वीकृति राशि-71.34 लाख रुपया),
  12. पोडाडीहा से पोखरिया तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 2.50 किमी, स्वीकृति राशि-1.92 करोड़ रुपया),
  13. बालीडीह से बुरूहातू तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 2.50 किमी, स्वीकृति राशि-98.66 लाख रुपया),
  14. एल 035 से झारियागुटु तक पथ का सुदृढीकरण (लंबाई- 2.48 किमी, स्वीकृति राशि-1.82 करड़ो रुपया),
  15. राजाबासा बिंगबुरु से डांगराडीह होते हुए पोटका कुदादा मुख्य पथ मार्चागोडा तक सड़क निर्माण (लंबाई-3.85 किमी, स्वकृति राशित-3.84 करोड़ रुपया),
  16. नरवा जादूगोड़ा मुख्य पथ धोबनी से दोरागुटु तक पथ निर्माण (लंबाई- 4.70 किमी, स्वीकृत राशित-4.70 करोड़ रुपया),
  17. लोआडीह जाहेरथान से रानीकुदर ऊपर टोला जाहेरथान तक पथ निर्माण (लंबाई-3.10 किमी, स्वीकृत राशि-2.89 करोड़ रुपया),
  18. पल्ली मंगल विद्यालय से कुटसुरी तक पथ निर्माण (लंबाई-2.53 किमी, स्वीकृत राशि-2.41 करोड़ रुपया),
  19. ग्राम पावरू पहाड़ चौक से चारडीहा तक पथ निर्माण (लंबाई-1.80 किमी, स्वीकृत राशि-1.27 करोड़ रुपया),
  20. ग्राम खड़ियासाई गंगानारायण सिंह चौक से हेंसागोडा तक पथ निर्माण (लंबाई-1.60 किमी, स्वीकृत राशि- 1.14 करोड़ रुपया),
  21. रासुनचोपा मुख्य पथ से खापरसाई तक पथ निर्माण (लंबाई-3.65 किमी, स्वीकृत राशि-2.22 करड़ो रुपया),
  22. सारसे मारांगघुटू बुरुहातू चौक होते हुए लेंगाडीह तक पथ निर्माण (लंबाई-3.10 किमी, स्वीकृत राशि-3.02 करोड़ रुपया) 
  23. जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी घाघीडीह पंचायत करनडीह घाघीडीह मेन रॉड किनुदिह से प्राथमिक स्कूल कानुडीह तक पथ निर्माण (लंबाई-1.00 किमी, स्वीकृत राशि-79.49 लाख रुपया) कार्य शामिल है.

विधायक श्री सरदार ने कहा कि यहां सड़क निर्माण/सुदृढ़ीकरण की मांग वर्षों से किया जा रहा था, जिसके आलोक मे योजनाओं की स्वीकृत दिलाया गया है. योजनाओं को बहुत जल्द धरातल पर उतारा जायेगा. मौके पर ईश्वर सरदार, फुलचांद सरदार (लाल) आदि मौजूद थे.

 

Leave a Comment