Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कपाली में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने 21 पुड़िया किया बरामद…

By Balram Panda

Published on:

 

 

कपाली / Balram Panda: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में मंगलवार को ताजनगर स्थित रामू होटल के पास पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कुल 21 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 2.05 ग्राम) एवं 1350 रुपये नकद बरामद किये गये हैं.

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संध्या गश्ती के दौरान वरीय अधिकारियों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सरफराज शेख (उम्र 32 वर्ष), पिता- मोहम्मद इदरीश शेख, ताजनगर रोड नं-03, थाना चांडिल (कपाली ओपी) निवासी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सरफराज शेख का आपराधिक इतिहास भी रहा है.

Dayal Builder
Srinath

आपराधिक इतिहास:

Advertisement

थाना कांड संख्या 377/2015: धारा 323, 324, 325, 326, 307, 341, 34, 120 (B) भा.दं.वि., थाना कांड संख्या 195/2018: धारा 399, 400 भा.दं.वि. एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराएं, वहीं, पुलिस ने बताया कि इस कांड में एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.

बरामद सामग्री:

21 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन: 2.05 ग्राम) नकद राशि ₹1350/-

वहीं, छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  अरविंद बिनहा, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पु.अ.नि. अनुसंधानकर्ता अनिता सोरेन, स.अ.नि. बसीर खां, पु.अ.नि. हसनैन अंसारी, आ. बिपुल कुमार तिवारी, आ. दस्तगीर आलम समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि नशा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध क्षेत्र में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. आम लोगों से अपील की गई है कि वे नशे के खिलाफ सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें.

WhatsApp