Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खुंटपानी के बांदागुटू में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जो खेलते हैं वे खिलते हैं: सिद्धार्थ

By Goutam

Published on:

 

खुंटपानी
 

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां विधानसभा क्षेत्र के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बेसरा ब्रदर्स बाँदागुटू रूईडी के द्वारा एक दिवसीय फुटॉबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन समाहरोह में मुख्य अतिथि खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह JBKSS सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्या यमुना तियु, मुखिया मालती तियु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया।

Advertisement
Advertisement

फाइनल खेल मुंडाटांड सिनी व बन्दगुटू रूईडी के बीच खेला गया। जिसमें टाइप ब्रेकर के द्वारा मुंडाटांड सिनी ने खेल में अपना कब्जा जमाया। वहीं विजेता टीम सीनी को 10 हजार उपविजेता रहे बांदगुटू रूईडीह के टीम को 8 हजार रुपया नगद पुरस्कार दिया गया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि माहली समाज के द्वारा इस खेल का उद्देश्य अपना समाज परंपरा संस्कृति एकता को बचाए रखने के लिए फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया। फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है। खेल के माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन स्वस्थ रहती है। खेल के दौरान कैरियर पर भी फोकस करें ताकि भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनकर फुटबॉल के क्षेत्र में अपना देश का नाम भी रोशन करें। नशा जैसे बुराई आदतों को जड़ से खत्म करें। नशा इंसान को बर्बाद कर देती है।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि यमुना तियु ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भविष्य को भी संवारने का प्रयास करें,खेल के क्षेत्र में भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन खिलाड़ियों को दिया।

मौके पर मुखिया मालती तियु, उप मुखिया शिला बेसरा, कमेटी के अध्यक्ष अनिल बेसरा, सचिव अजित बेसरा, कोषाध्यक्ष जय राम बेसरा, समाज सेवी रूपेश माहली, राजू माहली, सरायकेला प्रखंड महामंत्री रोशन बेसरा आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp