Advertisement

कुचाई लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, पहले दिन एक किसान से हुई धान की खरीदारी

By Goutam

Published on:

धान अधिप्राप्ति

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई लैंपस में सोमवार से धान की खरीदारी शुरु हुई। कुचाई लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्धघाटन जिप सदस्या जींगी हेंब्रम, प्रमुख गुड्डी देवी,उप प्रमुख सुखदेव सरदार,बीडीओ साधु चरण देवगम ने फीता काट कर किया। सोमवार को पहले दिन सिर्फ एक किसान से ही धान की अधिप्राप्ति की गयी।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान क्षेत्र के किसानों से धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ही धान की बिक्री करने की अपील की गयी। धान की खरीद पर किसानों को बोनस के साथ प्रति क्विंटल 2400 रूपये का भूगतान किया जाएगा। धान अधिप्राप्ति के तीन दिनों के भीतर में ही आधी राशि का भुगतान कर दिया जायेगा।निबंधित किसानों से धान की खरीद होगी। मौके पर बीडीओ देवगम ने सभी किसानों को बिचौलियों के पास धान नहीं बेचने का अपील किया।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से बीसीओ निर्मल लकड़ा, अध्यक्ष चंद्र मोहन गागराई, लुबू राम सोय, सत्येंद्र कुम्हार, मुन्ना सोय आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp