Advertisement

पदमपुर काली मेला में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत कई गणमान्य अतिथियों ने ओड़िया नाटक का किया भव्य उद्घाटन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मेला में आयोजित ओड़िया ओपेरा “दुर्गा मंदिरों गणनाटय” का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा, थाना प्रभारी गौरव कुमार, मुखिया मंगल जामुदा एवं मेला समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने कहा कि ओपेरा ग्रामीण और शहरी दोनों दर्शकों के लिए मनोरंजन का लोकप्रिय माध्यम है, जो लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सांस्कृतिक एकता और परंपरा के संरक्षण का कार्य करते हैं।

Dayal Builder
Srinath

वहीं जीप सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि कलाकार और संस्थाएं पारंपरिक कलाओं को जीवित रखने का निरंतर प्रयास कर रही हैं। ओपेरा के माध्यम से धार्मिक, पौराणिक एवं सामाजिक संदेशों का प्रसार होता है, जो आज के समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Advertisement

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि ओड़िया ओपेरा हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और भाषा को जीवित रखने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस कला रूप में संगीत, नृत्य और नाटक का सुंदर समन्वय होता है, जो न केवल मनोरंजन बल्कि शिक्षा और सामाजिक मूल्यों का प्रचार भी करता है।

इस दौरान मुख्य रूप से मनेंद्र जामुदा, अक्षय मंडल, अजीत सिंह देव, बुतरू मंडल, सुकरू मंडल, मनमीत सिंह, प्रदीप साहू, अनंत बेहेरा, कालिया साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह देखा गया।

ताजा खबरें

WhatsApp