Advertisement

खूंटपानी के बडाचिरू में पंचायत स्तरीय हुआ बैठक, विस चुनाव की तैयारी पर अभी से जुट जायें कार्यकर्ता -विधायक

By Goutam

Published on:

खूंटपानी

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खूंटपानी के बडाचिरू मैदान पहुचकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों संग बैठक किया गया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का गर्म जोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विधायक को पेयजल, पेंशन, सड़क, शौचालय, सोलर जलमिनार, क्लब भवन की मरम्मती, राशन कार्ड, डीप बोरिंग आदि समस्याओं से अवगत कराया गया।

Advertisement
Advertisement

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि सुदूरवर्ती नक्सल क्षेत्र का विकास हेंमत सरकार का उदेश्य है। सुदूरवर्ती गांवो के विकास के प्रति सरकार गंभीर है। इसके लिए हेमंत सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी के महिलाओं को पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है। राज्य में यूनिवर्शल पेंशन योजना लागू कर दी गई है। इसके अलाव गरीबों के कल्याण कई योजना चलाई जा रही है। सरना स्थलों की घेराबंदी, गांव में जनजातीय भवन का निर्माण सहित सड़क,पुल पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। श्री गागराई ने कहा कि जनता से किया गया वादा पूरा किया जा रहा है। विधायक ने झामुमों कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याकारी योजनाओ जन-जन तक पहुचाने की अपील की है।

Advertisement

इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, बांसती गागराई, डिम्बू तियु, रंजनी बानरा, दुर्गाचरण पाडिया, बबलू गोडसोरा, जयसिंह पुरती, सतीश पुरती, मरकुश लेयागी, जयश्री बानरा, राहुल गोप, रायमुनी काडेयांन आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp