Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला में वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की दो बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, पुलिस ने मामले में प्राथमिकी अभियुक्त सूरज नाथ और अभिषेक महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement

बता दे यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या 63/26, दिनांक 01 अगस्त 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई, जांच के क्रम में पुलिस ने चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों का पता लगाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों के पास से काले रंग की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है, कार्रवाई के बाद दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों तक पहुंचने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आवश्यक सत्यापन भी किया जा रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp