Advertisement

प्रधानगोडा डीपासाई में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां प्रखंड क्षेत्र के रिडिंग पंचायत अंतर्गत प्रधानगोडा डीपासाई फुटबॉल मैदान में सारना मार्शल क्लब द्वारा दो दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement

फाइनल मुकाबले और समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, एवं जीप सदस्य कालीचरण बानरा उपस्थित हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच की शुरुआत की।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

फाइनल मैच और विजेता टीमों की घोषणा

फाइनल मुकाबला एसएस तितिरबिला और सारना एकेडमी जोजोडीह के बीच खेला गया, जिसमें एसएस तितिरबिला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

🏆 पुरस्कार वितरण

  • प्रथम (एसएस तितिरबिला): ₹50,000
  • द्वितीय (सारना एकेडमी जोजोडीह): ₹35,000
  • तृतीय (सोय डिजिटल कुचाई): ₹17,000
  • चतुर्थ (खुटी टीम): ₹17,000

सभी पुरस्कारों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।

विधायक दशरथ गागराई का उत्साहवर्धक संबोधन

कार्यक्रम के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत का पाठ सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है—बस उन्हें सही मंच और अवसर की जरूरत है।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज हमारे गांवों के बच्चे खेल के दम पर देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं। खेल न केवल फिटनेस और आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि रोजगार और करियर के नए अवसर भी देता है।”

विधायक ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में खेल भावना और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन (नायडू) गोप, अरुण जामुदा, ललन तिवारी, राजेश दलबेहरा, संजय प्रधान, पिरु कुरली, खुदीराम उगुरसांडी, जारमान हेंब्रम, खिरोद प्रमाणिक, लक्ष्मी तांती, बबलु हांसदा समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp