Advertisement

आदित्यपुर : पुरेंद्र ने किया कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित..

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: आईएसएचटी अकैडमी, रोड नो-4 , आदित्यपुर- 2 में भारत सरकार के *राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड* के द्वारा संचालित 1 वर्षीय कंप्यूटर कोर्स में प्रशिक्षित कुल 25 छात्र- छत्राओं को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष्य पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया.

Advertisement
Advertisement

पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को भविष्य में कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार सम्बंधित मार्ग दर्शन प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षण प्रशिक्षण से संबंधित कई कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जिसका लाभ समाज के कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राएं उठा सकती हैं.

Srinath

ज्ञातव्य है कि संस्थान में एसटी और एससी छात्रों को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा संचालित कंप्यूटर के डाटा एंट्री और टैली जैसे विभिन्न कोर्सेस में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं. जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार सृजन करवाना हैं। संस्थान पिछले 15 वर्षों से लगातार कंप्यूटर प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम कर रही हैं. संस्थान का लक्ष्य प्रति वर्ष कुल 500 छात्रों को प्रशिक्षत कर रोजगार सृजन करवाना हैं.

इस कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक सतीश कुमार, RSB ग्रुप के पूर्व सीनियर एच् आर आर के वर्मा , शिवलोक कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथलेश झा आदि उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp