Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जहां सड़क नहीं, वहां भी पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, पहाड़ों के बीच ग्रामीणों की जल व्यवस्था देख की सराहना, हर घर नल योजना से जोड़ने का दिया भरोसा

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी गांव रायजामा के मूंगा टोला और पिचांग टोला में वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों ने खुद ही पहाड़ों के बीच स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पाइपलाइन के माध्यम से अपने घरों और आंगन तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। ग्रामीणों की इस पहल को देखने और उनकी समस्याओं को जानने विधायक दशरथ गागराई दुर्गम पहाड़ी रास्तों को पार कर गांव पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

गांव पहुंचने पर विधायक दशरथ गागराई ने प्राकृतिक जल स्रोत का पानी पीकर ग्रामीणों की मेहनत और एकजुटता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी ग्रामीणों ने जिस तरह अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था की है, वह प्रेरणादायक है।

Dayal Builder
Srinath

विधायक ने कहा कि मूंगा टोला और पिचांग टोला में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर हर घर नल योजना के तहत गांवों को जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और सरकार का प्रयास है कि सुदूरवर्ती गांवों तक भी शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए। आने वाले दिनों में ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिले, इसके लिए विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

दशरथ गागराई ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पेयजल सुविधा मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में पानी के लिए संघर्ष न करना पड़े। मौके पर सोयना सरदार, अरुण जामुदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp