Advertisement

राजनगर : कुनाबेड़ा गांव के डॉ० भास्कर मंडल की क्लीनिक से अपहरण, पुलिस कि भनक मिलते ही अपराधियों ने कर दी हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार, जाने कौन है डॉ बी मंडल….

By Balram Panda

Updated on:

राजनगर / Balram Panda : सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाबेडा के रहने वाले प्रसिद्ध डॉक्टर बी मंडल को अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है. जहां अपराधियों ने हत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में फेंक दिया था.

Advertisement
Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. पुलिस दोनों की निशानदेही पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. जिसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है. पोटका पुलिस ने कवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भालकी गांव से डॉ बी मंडल के लाश को बरामद कर लिया है.

Dayal Builder
Srinath

मिली जानकारी के अनुसार डॉ बी मंडल को सुबह 10 बजे उनके क्लीनिक से अपराधियों ने उनका अपहरण कर बोलेरो में जबरन लेकर भाग रहे थे, जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp