Advertisement

राजनगर : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर प्रधानाध्यापक से रंगदारी मांगने व धमकी देने के आरोप में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजें गए सलाखों के पीछे…

By Balram Panda

Published on:

राजनगर / Balram Panda: सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में मुरुमडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शेख फूलचांद प्रधानाध्यापक से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम फिरदौस आलम, शेख सैदुल और मो० जाजिब हैं. बता दे पुलिस ने तकनीकी सहयोग से 24 घंटे के अंदर इस मामले का उद्भेदन किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त तीन मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में फिरदौस आलम, शेख सैदुल, मो० जाजिब, शामिल है जिनके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड जप्त किया गया है. वहीं, छापेमारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय, पुलिस निरीक्षक महोदय, सरायकेला अंचल, राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार, पु०अ०नि० सुभाष चन्द्र शर्मा समेत राजनगर थाना सशस्त्र बल शामिल रहे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp