Advertisement

राजनगर : 17 साल से फरार लूटकांड के स्थायी वारंटी पर राजनगर थाना पुलिस का शिकंजा, सटीक कार्रवाई में राजू लोहार गिरफ्तार…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां पुलिस को फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है, राजनगर थाना क्षेत्र के लूटकांड में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राजू लोहार, पिता गंगा लोहार, निवासी सिनी, थाना राजनगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी वर्ष 2009 से लगातार फरार चल रहा था और करीब 17 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, राजू लोहार के खिलाफ राजनगर थाना क्षेत्र में लूट से संबंधित मामला दर्ज था, इसके अलावा वह चाईबासा मुफस्सिल थाना के एक कांड में भी वांछित था, लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी.

Dayal Builder
Srinath

इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई, सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर छापामारी की और राजू लोहार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement

लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी को सरायकेला पुलिस की प्रभावी वारंटी निष्पादन कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के तौर पर देखा जा रहा है, पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहने वाले आरोपियों और वारंटियों तक भी पुलिस की पहुंच आखिरकार होगी.

ताजा खबरें

WhatsApp