रांची/दिल्ली / Balram Panda: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली में निधन हो गया, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह दुखद सूचना साझा की. उन्होंने लिखा, आदरनीय दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन हम सभी को छोड़कर चले गए है, आज मैं शून्य हो गया हूं.”
बता दे शिबू सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था. जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, पूरे झारखंड समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई.
शिबू सोरेन न केवल झारखंड की राजनीति के मजबूत स्तंभ रहे, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए जीवनभर संघर्ष किया. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके थे और कई बार सांसद भी चुने गए.
राज्य सरकार की ओर से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया है. संभावना है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.