Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

रेगाडीह गांव में नया 100 KVA ट्रांसफार्मर शुरू, विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत रेगाडीह गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 100 KVA ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके कारण पिछले एक सप्ताह से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।

Dayal Builder
Srinath

विधायक के निर्देश पर बदला गया ट्रांसफार्मर

Advertisement

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय ने विधायक दशरथ गागराई को दी। मामला सामने आते ही विधायक ने बिजली विभाग से संपर्क कर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद विभाग की ओर से नया 100 KVA ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

ग्रामीणों ने जताया आभार

उद्घाटन के मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए गांव में जल्द बिजली बहाल करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे जानकारी दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया राम सोय, जयप्रकाश गागराई, दिलीप सोय समेत गांव के कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने को लेकर विधायक और बिजली विभाग के प्रति आभार जताया।

ताजा खबरें

WhatsApp