Advertisement

सरायकेला : चांडिल क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राहत, स्थिति सामान्य…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चांडिल क्षेत्र अंतर्गत परडीह काली मंदिर के समीप एनएच-33 पर जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पूर्व-निर्मित भूमिगत नाली को बंद कर देने तथा जल निकासी हेतु ह्यूम पाइप की स्थापना नहीं किए जाने के कारण उक्त क्षेत्र में भारी मात्रा में वर्षा जल का जमाव हो गया। इसके प्रभाव से समीपवर्ती आशियाना वुडलैंड सोसाइटी में भी पानी भर गया, जिससे निवासरत नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

Advertisement
Advertisement

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की टीम द्वारा जलजमाव स्थल का निरीक्षण किया गया तथा सड़क का आंशिक कटाव कर पानी के प्राकृतिक बहाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे जल निकासी प्रारंभ हो चुकी है। वर्तमान में सोसाइटी क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति में तेजी से सुधार देखा जा रहा है.

Dayal Builder
Srinath

निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है, ताकि आवश्यकतानुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जा सके एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा सके। वहीं, वाहनों के सुगम आवागमन के लिए यातायात को अस्थायी रूप से मानगो मरीन-ड्राइव की ओर डायवर्ट किया गया है. स्थिति की निरंतर निगरानी के साथ-साथ प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

Advertisement

जिला प्रशासन की तत्परता एवं समन्वित प्रयासों से वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और सामान्य बनी हुई है. प्रशासन संभावित जोखिम वाले अन्य क्षेत्रों पर भी कड़ी निगरानी रखे हुए है तथा आवश्यकता अनुसार त्वरित वैकल्पिक उपायों को क्रियान्वित किया जा रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp