Advertisement

रेंगोगोडा के आदिवासी टोला तक पहली बार बनी सड़क, विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां प्रखंड क्षेत्र के रेंगोगोडा गांव स्थित आदिवासी टोला तक जाने के लिए देश आजाद होने के बाद पहली बार विधायक निधि से मिट्टी-मुरूम सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप और मुखिया रईवारी माझी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि रेंगोगोडा गांव से आदिवासी टोला तक जाने के लिए अब तक कोई सड़क नहीं थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही यह क्षेत्र सड़क सुविधा से वंचित था, जिसके कारण विकास की किरण वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी।

Dayal Builder
Srinath

विधायक ने कहा कि आदिवासी टोला के ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए विधायक निधि से मिट्टी-मुरूम सड़क का निर्माण कराया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और सरकारी योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंच सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है और इससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी।

कार्यक्रम में संजय प्रधान, मुखिया पति सायब माझी, राजेश दलबेहरा, लक्ष्मी तांती, रामचंद्र लोहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp